फर्जी हथियार बरामदगी में 29 जून को निर्णय फर्जी हथियार बरामदगी में 29 जून को निर्णय
मुजफ्फर नगर, जून 25 -- रामपुर तिराहाकांड से जुड़े सरकार बनाम ब्रज किशोर मामले में बुधवार को भी निर्णय नहीं आया है। कोर्ट ने निर्णय के लिए 29 जून की तिथि नियत की है। एक अक्टूबर 1994 को पृथक राज्य की मांग के लिए उत्तराखंड से दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया। यहां पुलिस का आंदोलनकारियों से टकराव हो गया था, जिससे सात आंदोलनकारियों की मौत हो गयी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज कराए गए थे। जिसमे सरकार बनाम मिलाप सिंह में कोर्ट दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुना चुकी है। उत्तराखंड सघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि बुधवार को आंदोलनकारियों से फर्जी हथियार बरामदगी सरकार बनाम ब्रज किशोर मामले में निर्णय आना था, लेकिन किसी कारण निर्णय नही सुनाया गया। कोर्ट ने निर्णय के लिए 29 जून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.