हमीरपुर, मई 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। फर्जी अभिलेखों एवं भ्रामक तथ्यों के आधार पर प्राप्त किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र को जांच के बाद तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इस प्रमाण पत्र के सहारे आरोपी बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालय में 21 सालों से बतौर सहायक अध्यापक सेवाएं दे रहा था। अब इसकी नौकरी पर तलवार लटक गई है। बीएसए ने इसे सुनवाई के लिए तलब किया है।

प्रकरण की जांच उक्त कार्यवाही राठ कस्बा स्थित मोहल्ला चौबट्टा निवासी ओमप्रकाश सिंह पुत्र सत्यप्रकाश सिंह के विरुद्ध की गई है। डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी अधिकारी (प्रमाण पत्र) केडी शर्मा ने बताया कि ओमप्रकाश के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने के बाद इसकी जांच कराई गई। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि ओमप्रकाश सिंह द्वारा स्वयं को स्वतंत्रता संग्राम सेनान...