जमशेदपुर, जुलाई 16 -- साइबर अपराधियों ने अब छात्रों और उनके अभिभावकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। फर्जी स्कॉलरशिप ऑफर के जरिए लोगों से बैंक खाते, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारियां हासिल करने के साथ-साथ प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रकम वसूलने की कोशिश की जा रही है। साइबर पुलिस को हाल के दिनों में ऐसे कई मामलों की जानकारी मिली है, जिसके बाद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पुलिस के अनुसार, ठग मोबाइल कॉल, व्हाट्सएप संदेश, एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से छात्रों से संपर्क कर दावा करते हैं कि उन्हें किसी सरकारी या निजी संस्था की छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है। यह भी पढ़ें- नेट बैंकिंग का उपयोग करते समय हमेशा बरतें सतर्कता इसके बाद एक लिंक भेजकर आवेदन सत्यापित करने, बैंक खाता अपडेट करने अथवा आधार और ओटीपी साझा करने के लिए कहा जाता है। कई...