हरिद्वार, अप्रैल 20 -- भूपतवाला स्थित एक आश्रम की संपत्ति पर कब्जा जमाने और महंत को झांसे में लेकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फर्जी सीबीआई जांच का डर दिखाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मोक्षधाम सत्संग भजनानंद हरि ट्रस्ट, मुखिया गली भूपतवाला के महंत गोपाल हरि ने बताया कि उनके पड़ोसी हरीश बंसल ने आश्रम के बेहतर प्रबंधन का हवाला देते हुए ट्रस्ट बनाने का सुझाव दिया। भरोसे में लेकर उसने अपने परिचित सुनील कुमार निवासी नजफगढ़ दिल्ली और सुमित कालिया निवासी रोहतक हरियाणा को ट्रस्टी बनवा दिया। यह भी पढ़ें- एक क्लिक में अभय ऐप बता देगा नोटिस असली है या फर्जी इसके बाद ट्रस्ट संचालन अपने हाथ में लेते हुए आरोपियों ने बैंक कार्यों के नाम पर महंत से कोरे चेक और कई दस्ताव...