शामली, मई 28 -- चौसाना। क्षेत्र में खुद को हरियाणा सीआईए से जुड़ा बताने वाले एक आरोपी द्वारा मेडिकल संचालक से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बजाय तीन लोगों का शांति भंग में चालान किए जाने से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि फर्जी पुलिसिया रौब दिखाकर क्षेत्र में रंगदारी मांगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बिड़ौली निवासी एक मेडिकल संचालक को फोन कर युवक ने खुद को हरियाणा सीआईए से जुड़ा बताते हुए नशीली दवाएं बेचने का आरोप लगाते हुए पांच लाख रुपये की मांग की थी। आरोप है कि रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और पुलिस से उठवाने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में 25 मई को बिजली चौकी पर तहरीर दी गई थी। क्षेत्र में चर्चा है कि बाद में बात...