पूर्णिया, जनवरी 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। फर्जी सिम बेच साइबर फ्रॉड करवाने वाले दो भाईयों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बनमनखी थाना के रसाढ़ गांव निवासी संतोष कुमार एवं रितेश कुमार के रूप में हुई है। साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में कार्यरत राहुल कुमार से 20 हजार रूपये की ठगी कर ली गई थी। अनुसंधान के क्रम में ठगी के लिए प्रयुक्त मोबाइल नंबर अररिया जिला के रहने वाले चंद्रपाल मखिया का निकला। पुलिस की टीम जब तो उन्होंने सिम पोर्ट के नाम पर झांसे में रखकर उनके नाम से नया सिम निकालने का आरोप गिरफ्तार आरोपियों पर लगाया। जांच में पता चला कि आरोपी सिम विक्रेता के पॉश एजेंट के रूप काम करते थे, जो घूम- घूम कर सिम बेचा करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.