फिरोजाबाद, जनवरी 29 -- थाना नारखी में एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर एक विधवा ने अपने जेठ और एक महिला के खिलाफ फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि जेठ ने एक फर्जी महिला को उसकी सास बनाकर पति की मौत के बाद विभिन्न पालिसी के मिलने वाले करीब 27 लाख रुपये को उस महिला के खाते में ट्रांसफर करा लिया। सास पहले ही घर छोड़कर चली गई थी इसलिए इस महिला को सास दर्शाकर आसानी से जेठ ने रुपयों को उसी महिला के खातों में ट्रांसफर कराया। विधवा की तहरीर पर कोर्ट के आदेश के बाद नारखी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विनीता सिंह पत्नी अवधेश कुमार निवासी भीतरी नारखी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी अवधेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल आई तो उसको पता चला कि उसकी सास अन्नपूर्णा काफी समय पहले घर से चली गई थी। सास जिंदा है या इस दुनियां ...