फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी लेने वाले आवास सहायक बर्खास्त
मधुबनी, जून 10 -- मधुबनी। फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने वाले लदनियां प्रखंड के ग्रामीण आवास सहायक अजय कुमार रमन को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। डीडीसी सुमन प्रसाद साह ने संविदा रद्द कर सेवा से मुक्त करने का पत्र जारी कर दिया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी। उप विकास आयुक्त सह जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री साह ने विस्तृत जांच, विभिन्न स्तरों पर शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के सत्यापन, संबंधित संस्थानों से पत्राचार एवं संबंधित पक्ष को पर्याप्त अवसर प्रदान करने के उपरांत प्राप्त तथ्यों के आधार पर ग्रामीण आवास सहायक की सेवा समाप्त करने का आदेश निर्गत किया है। उन्होंने कहा कि मधुबनी जिला प्रशासन पारदर्शिता एवं जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है। अनियमितता, फर्जीवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.