मिर्जापुर, फरवरी 1 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। श्रम विभाग की योजनाओं का फर्जी तरीके से लाभ लेने का मामला सामने आया है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ऐबकपुर मोहाना निवासी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज के सहारे सरकारी लाभ लेने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई श्रम प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की तहरीर पर की गई। पुलिस के अनुसार संजीव कुमार ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर श्रम कार्ड बनवाया और सरकारी योजनाओं से करीब 31 हजार रुपये का अनुचित लाभ लिया। तहसील क्षेत्र में अपात्रों द्वारा फर्जी श्रम कार्ड बनवाकर योजनाओं का लाभ उठाए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इस पर उच्चाधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान मामला सही पाए जाने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर आरो...