आजमगढ़, मार्च 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। साइबर थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात शहर के कोल बाजहादुर में छापेमारी कर साइबर ठगी करने वाले दो लोगों को पकड़ा है। आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी शॉपिंग पेज बनाकर साइबर ठगी करते थे। क्यूआर कोड भेजकर एडवांस रुपये मंगाते थे। उनके खिलाफ देशभर में 27 शिकायतें दर्ज हैं। उनके पास से मोबाइल, 550 रुपये नकदी,13 चेकबुक, पांच एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। गुजरात के अहमदाबाद निवासी एक युवती ने नौ मार्च को एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार को पोर्टल पर प्राप्त इनपुट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर थाना की पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र के कोलबाजबहादुर में दबिश दी। निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से अवन राजभर निवासी ऊंचागांव थाना रानी की सराय और प्रियां...