बदायूं, अप्रैल 27 -- नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर पालिका कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पालिका ईओ ने बताया कि नगर पालिका कर्मी नफीस अहमद ने चतुर्थ श्रेणी पद से इंटरमीडिएट की फर्जी अंकतालिका लगाकर लिपिक पद पर पदोन्नति ले ली थी। जिला विद्यालय निरीक्षक एटा द्वारा सत्यापन में दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर दिसंबर में नगर पालिका अध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए उसे पुनः पदावनत कर चौकीदार बना दिया था। समाजसेवी सिपट्टर सिंह सोलंकी की ओर से आईजीआरएस पर शिकायत के बाद हरकत में आए अधिशासी अधिकारी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।वहीं यह भी पढ़ें- फर्जी मेडिकल रिपोर्ट का आरोप, डॉक्टर व पुलिसकर्मियों पर एफआईआर की मांग इस मामले में मुकदमा दर्ज होने पर प...