फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र में 11 शिक्षक शिक्षिकाओं पर गिरी गाज
बगहा, जुलाई 27 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। बिहार में शिक्षक नियोजन में हुए फर्जीवाड़े का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है इस मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। शिक्षकों के खिलाफ चल रही निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच के क्रम में जिले में 11 और शिक्षकों पर गाज गिरी है। निगरानी टीम ने जांच के दौरान फर्जी पाए गए शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों के मामले में हाल-फिलहाल जिले के 11 शिक्षक-शिक्षिकाओं पर जिले के विभिन्न थानों में एफ आई आर दर्ज कराया है। इसमें 10 नियोजित तथा एक विशिष्ट शिक्षक शामिल हैं। निगरानी विभाग की जांच में खुलासा हुआ कि इन शिक्षकों ने नियोजन के समय फर्जी या हेरफेर किए गए शैक्षणिक और प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र जमा किए थे। भौतिक सत्यापन और संबंधित बोर्ड/विश्वविद्यालयों से जांच के दौरान प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए, जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.