कानपुर, सितम्बर 28 -- कानपुर, संवाददाता। आजाद नगर निवासी अंजू बंसल ने सिमपैक इनवेस्टमेंट्स प्रा.लि. में फर्जी शेयर आवंटन और हस्तांतरण कर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने न्यायालय में मामले की शिकायत की। न्यायालय के आदेश पर चमनगंज पुलिस ने आरोपित विकास बंसल उनके बेटे कुनाल और मनीष अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। अंजू बंसल के अनुसार उनके पति राजीव बंसल की वर्ष 2016 में मौत हो गई थी। उनके पास सिमपैक इनवेस्टमेंट्स प्रा.लि. के 26,850 शेयर थे। पति की मृत्यु के पास कंपनी से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल सिग्नेचर, पैन कार्ड समेत अन्य जरूरी कागजात विकास बंसल और उसके पुत्र कुनाल के कब्जे में थे। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर कंपनी के शेयर...