बांका, अप्रैल 14 -- बांका, निज संवाददाता। बांका टाउन थाना में शनिवार देर रात्रि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक लाल मुहम्मद ने दो फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कराया है। पटना हाईकोर्ट के सीडब्लूजेसी 15459/14 के अनुसार निगरानी जांच संख्या 08/ 15 के अंतर्गत बांका प्रखंड अंतर्गत दो फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। दोनों के ही विरुद्ध निगरानी ब्यूरो को फर्जी और जाली दस्तावेज के आधार पर नौकरी लेने का प्रमाण मिला है। पहला मामला एस एस बालिका उच्च विद्यालय में कार्यरत नगर पंचायत नियोजन इकाई के द्वारा वर्ष 2014 में नियोजित शिक्षक रामशरण चौधरी के विरुद्ध दर्ज कराया गया है,जोकि जाली बीएड की डिग्री पर नौकरी कर रहे थे, उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय बानी विहार, भुवनेश्वर उड़ीसा से निर्गत बेचलर ऑफ एज...