फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जून 13 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर एसटीएफ ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। काशीपुर में दर्ज मामले की जांच के दौरान सामने आए आरोपियों को सितारगंज से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से दो पिस्टल और 31 कारतूस बरामद किए गए हैं। एसटीएफ के अनुसार, इस मामले में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं प्रदेश में फर्जी शस्त्र लाइसेंस से जुड़े मामलों में अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 अवैध शस्त्र, 341 कारतूस और कई फर्जी लाइसेंस बरामद किए जा चुके हैं। एसटीएफ की गहन जांच के बाद 4 जून को कोतवाली काशीपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद शुक्रवार देर रात एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के निर्देशन में टीम ने सितारगंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.