काशीपुर, जून 28 -- काशीपुर। फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में स्पेशल टास्क फोर्स ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसटीएफ उत्तराखंड ऑपरेशन प्रहार के तहत बाहरी राज्यों से स्थानांतरित शस्त्र लाइसेंसों की वैधता और सत्यता की जांच कर रही है। जांच, तकनीकी विश्लेषण और साक्ष्यों के आधार पर चार जून को कोतवाली काशीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...