नवादा, मई 5 -- जन्म प्रमाण पत्र का फर्जी शपथ पत्र पाये जाने के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। 03 मई को अनुमंडल कार्यालय नवादा सदर में निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर पदस्थापित नेमदारगंज के बरेव गांव के निवासी बिनोद कुमार द्वारा दर्ज नगर थाना कांड संख्या-442/26 में शत्रुघ्न शारण शर्मा (अधिवक्ता) को आरोपित किया गया है। अधिवक्ता पर फर्जी तरीके से शपथ पत्र निर्गत करने का आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- स्टे आदेश की अवहेलना पर कमिश्नर से शिकायतमामले का विवरण मामला मुफस्सिल के देदौर गांव के मुकेश द्वारा 24 अप्रैल को प्रस्तुत जन्म प्रमाण पत्र की प्रमाणिकता से जुड़ा है। वादी के मुताबिक वह अनुमंडल कार्यालय में कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा शपथ पत्र का आगत-निर्गत कार्य करता है। प्रमाणिकता हेतु दिया गया शपथ पत्र रजिस्टर से मिलान में फ...