फर्जी शपथपत्र से पास कराई विद्युतीकरण की फाइल
मथुरा, जून 23 -- मथुरा, यमुनापार लक्ष्मीनगर क्षेत्र में विद्युतीकरण के लिए लगाए गए शपथ पत्र एवं दस्तावेजों की शिकायत डीएम से की गई है। आरोप है कि गलत दस्तावेज लगाकर फाइल को स्वीकृत करा ली गई है। जिन लोगों के नाम विद्युतीकरण के दस्तावेजों में दर्शाए गए हैं, उनमें से एक महिला की मृत्यु हो चुकी है। यमुनापार निवासी हरफूल गुप्ता ने जिलाधिकारी को इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। डीएम ने अधिशासी अभियंता राजनाथ यादव को इसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जमीन मालिक एवं एसडीओ लक्ष्मीनगर को इस बारे में नोटिस दिया है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि दस्तावेजों में मृत व्यक्ति के नाम का इस्तेमाल कैसे हुआ और बिना पर्याप्त सत्यापन के फाइल को स्वीकृति कैसे मिल गई। आरोप है कि पूरे प्रकरण में नियमों की अनदेखी की गई। दस्तावेजों की जांच-पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.