अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़। बन्नादेवी क्षेत्र के एक ड्राई फ्रूट कारोबारी से फर्जी व्यापारी बनकर शातिर ने 2.04 लाख रुपये ठग लिए। मामले में साइबर सेल ने तत्काल रुपयों को फ्रीज कराया, जिसके बाद पूरी रकम पीड़ित व्यापारी के खाते में वापस कराई गई। बारहद्वारी पर ड्राई फ्रूट का कारोबार करने वाले नीरज कुमार ने बताया कि व्हॉट्सएप ग्रुप पर एक व्यक्ति से संपर्क हुआ था, जिसने खुद को व्यापारी बताया। उसने ड्राई फ्रूट खरीदने के नाम पर दो लाख चार हजार 750 रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा व एसआई राहुल चौधरी की टीम ने संबंधि बैंक, पेमेंट गेट-वे से संपर्क करके फ्रॉड की गई धनराशि को फ्रीज कराकर रुपये वापस करा दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...