गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में पांच माह तक हुए कार्यों के कारण आने वाले चुनावों में फर्जी वोटिंग पर रोक लग जाएगी, जबकि वोट का प्रतिशत भी बढ़ जाएगा। जिले में 6.63 लाख अपात्र वोटरों के नाम कट गए हैं, जबकि 2.42 लाख नए वोटर बन गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार दोनों कारणों से वोट का प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। वोटर लिस्ट अपडेट करने की पूरी कोशिश की गई है, जबकि छूटे हुए लोगों को वोटर बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प खुला है। अब फार्म-6 भरने वाले लोगों का नाम वोटर लिस्ट के अगले प्रकाशन में जुड़ जाएगा।एसआईआर में 2025 की वोटर लिस्ट की तुलना जिले में 4,21,092 वोटर कम हुए हैं, जबकि पांच महीने तक चले एसआईआर के दौरान 6,63,757 अपात्र वोटर बाहर हो गए हैं। इसमें मृतक, स्थानांतरित एवं ...