बस्ती, नवम्बर 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। भाजपा ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत दो विधानसभा स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया। रुधौली विधानसभा की कार्यशाला एक-एक मैरिज हॉल में हुई। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बस्ती सदर विधानसभा की कार्यशाला भाजपा कार्यालय में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य फर्जी और डुप्लीकेट वोटरों को हटाना है। यह लोकतंत्र की असली ढाल है, जिसके माध्यम से घुसपैठियों और नकली मतदाताओं को बाहर कर सच्चे नागरिकों के मताधिकार को सुरक्षित किया जा सकता है। प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का कार्य करता है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता ही लोकतंत्र की वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.