प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के दो और शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। साइबर क्राइम पुलिस ने फैजाबाद व बिहार निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल, तीन सिम कार्ड, दो लैपटॉप, 24 फर्जी अंकपत्र, डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र और चार फर्जी मोहर बरामद किया गया। जबकि, इस मामले में पांच दिन पहले ही आजमगढ़ के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पूछताछ के आधार पर गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।यूपी बोर्ड के उपसचिव ने साइबर थाने में फर्जी वेबसाइट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस मामले की विवेचना में संगठित गिरोह द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया। पुलिस ने 25 मार्च को बरहद आजमगढ़ के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.