रामपुर, मार्च 6 -- फर्जी वीडियो वायरल कर युवती की शादी तुड़वाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस चौकी में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित परिवार ने चौकी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी की शादी आगामी 13 अप्रैल को की जानी तय थी और परिवार ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। हलवाई, टेंट सहित अन्य व्यवस्थाएं पहले ही बुक कर ली गई थीं। आरोप है कि एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर युवती की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने वह वीडियो युवती के होने वाले पति को भी भेज दिया। वीडियो देखने के बाद लड़के पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे शादी टूट गई और परिवार क...