गंगापार, नवम्बर 30 -- सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो व फोटो वायरल कर एक व्यक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई पांती मेजारोड के अरूण कुमार उपाध्याय की तहरीर पर हुई है। अरूण कुमार उपाध्याय ने तहरीर देते हुए बताया कि मेजारोड बाजार के कोहड़ार मार्ग पर वह मानस पेट्रोल पम्प के पास ढाबा संचालित करते हैं। यह ढाबा रामकृष्ण भोजनालय के नाम से संचालित है। इस ढाबे को बदनाम करने के लिए वैभव सिंह यादव ने गलत तरीके से फोटो व वीडियो एडिट कर पोस्ट कर दिया। वायरल वीडियो बाबा स्वीट हाउस का था। जिसे वहॉ पर काम करने वाले गोपाल यादव ने बना लिया था। इस वीडियो को उनकी छवि धूमिल करने के लिए पोस्ट कर दिया गया। जो पूर्णतया गलत है। वैभव यादव व गोपाल यादव के खिलाफ मेजा थाने के अलावा अन्य थानों में विभिन्न धारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.