रामपुर, जून 1 -- मिलक। एक नाबालिग लड़की के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर जबरन विवाह पंजीकरण कराने, शोषण करने और धमकी देने के आरोप में बरेली के एक पूर्व विधायक की पुत्री व दामाद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ शाहाबाद के निर्देश पर तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की वैधानिक जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका खारिज मुख्य आरोपी और उसके रिश्तेदार थाना केमरी के ग्राम फैजनगर निवासी राम बहादुर ने सीओ शाहाबाद को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव निवासी सुदेश ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर और ग्राम प्रधान का फर्जी प्रमाण पत्र व अन्य जाली दस्तावेज तैयार कर वर्ष 2024 में विवाह पंजीकरण करा लिया। पंजीकरण में 30 अप्रैल 2024 को गांव में ही रजामंदी से विवाह होना...