हरिद्वार, नवम्बर 8 -- सोशल मीडिया पर चल रहे एक फर्जी विज्ञापन ने रानीपुर निवासी एक कर्मचारी को छह लाख रुपये से अधिक की चपत लगा दी। बीटेक दाखिले का झांसा देकर ठगों ने रकम हड़प ली। रानीपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-3 रानीपुर निवासी सुजीत कुमार ने बताया कि वह बेटे का बीटेक में दाखिला करवाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान फेसबुक पर एक विज्ञापन दिखा, जिसमें दिए लिंक पर क्लिक करते ही एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना नाम प्रियम गुप्ता बताया और कहा कि वह दिल्ली की नेहरू सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में बिना अग्रिम भुगतान के दाखिला दिला सकता है। प्रियम ने कुछ दस्तावेज मांगे और विश्वविद्यालय की ईमेल आईडी से जानकारी भेजी। दस्तावेज देखकर सुजीत को भरोसा हो गया। इसके बाद एडमिशन शुल्क के तौर पर एक लाख रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.