कौशाम्बी, जनवरी 5 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिदांव गांव के मंगल सिंह ने बताया कि उनका सगा भांजा इकलौता है। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वर्ष 2005 में उसकी दादी का अपहरण करके उसकी सारी संपत्ति वरासत करा ली गई। फतेहपुर के बिंदकी के शातिर ने यह खेल किया है। अब वसीयत कराने के बाद शातिर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। मंगल सिंह का आरोप है कि वह भांजे के संरक्षक हैं, इसके बावजूद गलत तरीके से वसीयत हुई है। मामले का शिकायती पत्र पुलिस अधिकारियों को दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...