भदोही, अप्रैल 24 -- भदोही, संवाददाता। गोपीगंज थाने में ऊषा देवी पत्नी अशोक कुमार शुक्ला निवासी बघेलीपुर, जंगीगंज ने तहरीर दिया। बड़े पिता के लड़के समेत तीन लोगों पर जमीन फर्जी वसीयतनामा बनाकर हड़पने की साजिश का आरोप लगाया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। तहरीर में कहा कि वे पिता की एकलौती संतान हैं। ऐसे में मायके में रहकर पिता की सेवा करतीं थीं। आरोप लगाया कि पिता की मौत के बाद फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बड़े पिता के बेटे ने उप निबंध कार्यालय भदोही में निबंधन कराया है। फर्जी वसीयत में लेख का स्थान हरिपट्टी दिखाया गया है, जबकि पिता मूल स्थान कौलापुर है, जहां पर वे रहते थे। यह भी पढ़ें- जमीन धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों को राहत नहीं, याचिका खारिज 11.06.2012 को लिखा पढ़ी करके 18.06.2021 को उपनिबंधक भदोही...