लखीमपुरखीरी, जून 12 -- तहसील लेखपाल ने धौरहरा तहसील व खमरिया थाना क्षेत्र के गैसापुर गांव में फर्जी बेटा बनाकर मृतक की संपत्ति का वरासत राजस्व अभिलेखों में दर्ज कर दी। मृतक की बेटियों को जब इस फर्जीवाड़े की भनक लगी तो बेटियां फर्जी वरासत दर्ज कराने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई के लिए भागदौड़ करने लगीं। कोर्ट के आदेश पर लेखपाल सहित 6 लोगों पर धोखाधड़ी का केस खमरिया थाना में दर्ज हुआ है। मामला धौरहरा कोतवाली और खमरिया थाना क्षेत्र के गैसापुर गांव का है। जहां के रहने वाले रामासरे पुत्र मुल्लू की मृत्यु 26 जुलाई 2024 को हो गई थी। मृतक की बेटी सुमन पत्नी राजाराम निवासी चौंरा समैसा थाना खमरिया का कहना है कि उसके पिता की 6 संतानें थीं। यह भी पढ़ें- फर्जी वरासत के मामले में लेखपाल समेत छह पर केस जोकि सभी पुत्रियां हैं। उनके कोई पुत्र नहीं था। सुमन ...