फर्जी वरासत की शिकायत पर जांच शुरू
लखीमपुरखीरी, जून 30 -- तहसील धौरहरा के ग्राम सभा दुर्गापुर पड़री में कथित फर्जी वरासत दर्ज करने व जमीन पर बैंक से ऋण निकलवाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने बताया कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। दुर्गापुर पड़री में बेचन पुत्र श्रीपति की जमीन की फर्जी वरासत कर दी गई। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से यह किया गया है। आर्यावर्त बैंक से केसीसी के माध्यम से लगभगRs.5,40,000 का ऋण स्वीकृत कराया गया। इस मामले में शिकायत मिलने पर जांच शुरू हो गई है। एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि ने बताया कि दुर्गापुर पड़री गांव में फर्जी विरासत प्रकरण में जांच शुरू हो गई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.