आगरा, दिसम्बर 3 -- निखिल होम्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक निखिल गर्ग ने एक गंभीर प्रकरण में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आगरा की अदालत में प्रार्थनापत्र दायर कर विपक्षियों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। प्रार्थी के अनुसार विजयपाल सिंह राना, रवि बंसल और रिंकेश अग्रवाल ने मिलकर उनकी कम्पनी के नाम से फर्जी वचन-पत्र तैयार किया, जिसमें जाली हस्ताक्षर, नकली लेटरहेड और मोहर का उपयोग किया गया। कोर्ट के आदेश पर सिकंदरा पुलिस ने आरोपित विजयपाल राना, रवि बंसल, रिंकेश अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...