बुलंदशहर, फरवरी 25 -- बुलंदशहर। नगर क्षेत्र स्थित तहसील परिसर में खुद को वकील बताने वाले एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय पहुंचकर हंगामा करते हुए सरकारी पत्रावलियां छीनकर भागने का प्रयास किया। वहीं रोकने पर राजस्व कर्मियों के साथ मारपीट कर गला दबाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके साथी फरार हो गए। मामले में रजिस्ट्रार कानूनगो ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली में रजिस्ट्रार कानूनगो जानकी प्रसाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि नगर के प्रीत विहार कालोनी निवासी रोबिन सिंह क्षेत्र में फर्जी वकील बनकर घूमता है। 24 फरवरी को दोपहर आरोपी रोबिन सिंह अपने 4-5 साथियों के साथ उनके कार्यालय पहुंचा। आरोपी ने एक वाद की पत्रावली देखने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.