गिरडीह, अप्रैल 4 -- बेंगाबाद। फर्जी वंशावली बनाकर तथाकथित लोगों द्वारा खतियानी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में भुक्तभोगी दिघरिया खुर्द के सुशील हांसदा ने शुक्रवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी है। आवेदन के माध्यम से भुक्तभोगी ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। थाना में दिए गए आवेदन में भुक्तभोगी पक्ष के सुशील हांसदा ने उल्लेख किया है कि मधवाडीह मौजा के खाता नंबर 13 की जमीन उनके परदादा फागू मांझी पिता मेघराय मांझी के नाम खतियानी दर्ज है। उक्त खाते की जमीन पर बाबूराम बेसरा, निर्मल बेसरा, छोटेलाल बेसरा, केंदू बेसरा, विजय बेसरा द्वारा फर्जी वंशावली तैयार कर उक्त खाते की जमीन को कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।...