रांची, अप्रैल 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रिम्म की अधिग्रहित जमीन को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में एसीबी ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिल्डर व जमीन कारोबारी, फर्जी वंशावली निर्माण करने के आरोपी व पावर ऑफ अटार्नी होल्डर शामिल हैं। एसीबी ने पांच जनवरी को रिम्स की जमीन को अवैध तरीके से बेचने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर जांच शुरू की थी। तीन महीने चली जांच के बाद एसीबी ने रिम्स की जमीन पर चार मंजिला अपार्टमेंट बनाने व उसे बेचने के आरोपी कोकर आदर्शनगर निवासी राजेश कुमार झा, फर्जी वंशावली तैयार कर जमीन पर दावेदारी करने के आरोपी सहोदर भाईयों राजकिशोर बड़ाईक, कार्तिक बड़ाईक और फर्जी तरीके से पावर ऑफ अटार्नी लेने वाले तोरपा निवासी चैतन कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को मंगलवार को एसी...