शामली, मई 12 -- शामली। शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव खेडीकरमू में फर्जी लोन के नाम पर गांव की 14 महिलाओं से 30 लाख से अधिक रुपये और जेवर ठग लिए गए। पीड़ित महिलाओं ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने गांव की ही एक महिला समेत सात लोगों पर करीब 30 लाख रुपये और लाखों रुपये के सोने के जेवर हड़पने का आरोप लगाया है।

महिलाओं का आरोप पीड़ित महिलाओं का कहना है कि आरोपियों ने बड़े लोन का झांसा देकर उनके दस्तावेज लिए और बाद में उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग कंपनियों से लाखों रुपये का कर्ज उनके नाम पर करा दिया। मंगलवार को खेड़ीकरमू की कई महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने शिकायत पत्र देते बताया कि गांव की एक महिला ने छह साथियों के साथ मिलकर हाल ही में पहले गांव की महिलाओं को बड़े लोन दिलाने का भरोसा दिलाया था।

धोखाधड़ी ...