रुद्रपुर, मई 15 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति के बैंक खाते से फर्जी लोन कराकर 5.35 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसे साइबर ठगी बताते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम बघौरी निवासी रिजवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एक निजी बैंक में बचत खाता है। आरोप है कि 15 अप्रैल को उसके खाते पर बिना जानकारी के करीब 4.84 लाख रुपये का लोन स्वीकृत करा दिया गया। इसके अगले दिन 16 अप्रैल को पूरी राशि खाते से निकाल ली गई। रिजवान के अनुसार, उसे लोन की जानकारी तब हुई जब बैंक कर्मचारी उसके घर पहुंचे और बकाया राशि के संबंध में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- बिना डॉक्यूमेंट तुरंत लोन मंजूर करने वालों की नजर आपके बच्चों पर है, बचाइए इन्हें वरना. इसके बाद उसने बैंक में जाकर खाते और क्रेडिट कार्ड क...