मेरठ, अप्रैल 24 -- साइबर ठगी के गिरोह का खुलासा करते हुए साइबर सेल और जानी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी लोन ऐप के जरिए लोगों से ठगी कर रहा था। आरोपी के खातों में लाखों रुपये के लेनदेन के साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान सीओ सुचिता सिंह ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल पर लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर साइबर सेल ने जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण के जरिए एक संदिग्ध बैंक खाते और उससे जुड़े व्यक्ति की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद जमाल निवासी सिवाल खास, थाना जानी, लोन दिलाने के नाम पर लोगों को निशाना बनाता था। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन लोन लेने के झांसे में गंवाए 1.20 लाख इसके खिलाफ करीब 50 से अधिक शिकायतें दर्ज पाई गईं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आर...