नवादा, मार्च 2 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा की साइबर पुलिस ने फर्जी लकी ड्रॉ के नाम पर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों की ऑनलाइन ठगी मामले में संलिप्त एक साइबर अपराधी को वारिसलीगंज से गिरफ्तार कर लिया। साइबर पुलिस की एसआईटी ने तकनीकी सर्विलांस व मानवीय साक्ष्यों की मदद से आरोपित को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव स्थित गेहूं के खेत से दबोच लिया। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रतिबिंब पोर्टल से मिले अपराधियों के नंबरों के आधार पर साइबर पुलिस ने शनिवार को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान खेत में तीन युवक फोन पर ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपित भाग निकले। गिरफ़्तार आरोपित की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव के विधा पासवान के 25 वर्षीय पुत्र सुमन कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.