बागपत, जून 25 -- एसटीएफ की मेरठ यूनिट द्वारा असली रॉयल्टी दस्तावेज में हेरफेर कर फर्जी रॉयल्टी तैयार करने और फर्जी आईएसटीपी यानी इंटर स्टेट ट्रांजिट पास बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है। उसने वेस्ट यूपी के 10 जिलों में तैनात लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी किए है। जिनमें 2020 से अब तक रॉयल्टी के जरिए हुए भुगतान का ब्यौरा मांगा है। पुलिस की इस कार्रवाई से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने गत 16 जून को एएसपी ब्रिजेश सिंह के नेतृत्व में बागपत में छापेमारी कर खनन की रॉयल्टी में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज और आईएसटीपी का इस्तेमाल कर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाने वाले गैंग के सदस्य निवाड़ा गांव निवासी नईम, तालिब, फिरोज और मेरठ के जानी क्षेत्र के सिव...