बागपत, जून 26 -- एसटीएफ की मेरठ यूनिट द्वारा असली रॉयल्टी दस्तावेज में हेरफेर कर फर्जी रॉयल्टी तैयार करने और फर्जी आईएसटीपी यानी इंटर स्टेट ट्रांजिट पास बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले में अब पुलिस ठेकेदारों पर शिकंजा कसने जा रही है। अभी तक की पुलिस जांच में चार ठेकेदारों के नाम प्रकाश में आए है, जिनमें दो मेरठ, एक गाजियाबाद और एक गौतमबुद्धनगर का ठेकेदार शामिल है। पुलिस टीमों ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश डालनी शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक ठेकेदार उसके हत्थे नहीं चढ़ सके है। यह भी पढ़ें- फर्जी रॉयल्टी प्रकरण: लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों का होगा ऑडिटपुलिस कार्रवाई दरअसल, एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने गत 16 जून को एएसपी ब्रिजेश सिंह के नेतृत्व में बागपत में छापेमारी कर खनन की रॉयल्टी में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज और आईएसटीपी का इस्तेमाल कर सरक...