बागपत, जून 25 -- एसटीएफ की मेरठ यूनिट द्वारा असली रॉयल्टी दस्तावेज में हेरफेर कर फर्जी रॉयल्टी तैयार करने और फर्जी आईएसटीपी यानी इंटर स्टेट ट्रांजिट पास बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने वेस्ट यूपी के 10 जिलों में तैनात लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए रॉयल्टी के जरिए हुए भुगतान का ब्यौरा मांगा है। वहीं, पुलिस अब इन सभी जिलों के लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों का ऑडिट कराने जा रही है। जिसके लिए लोक निर्माण के मुख्यालय को पत्राचार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑडिट के जरिए ही पता चल सकेगा कि फर्जी रसीदों के जरिए कितने करोड़ की धोखाधड़ी की गई है。 यह भी पढ़ें- फर्जी रॉयल्टी प्रकरण: 10 जिलों में तैनात लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारीजांच का विस्तार द...