बागपत, अगस्त 2 -- बागपत। एसटीएफ की मेरठ यूनिट द्वारा असली रॉयल्टी दस्तावेज में हेरफेर कर फर्जी रॉयल्टी तैयार करने और फर्जी आईएसटीपी यानी इंटर स्टेट ट्रांजिट पास बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले में जांच को भेजी गई नौ रसीद फर्जी पाई गई। ये रसीद एसटीएफ ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद की थी। इन रसीदों को जांच के लिए लखनऊ भिजवाया गया था, जहां से प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में ये रसीद फर्जी पाई गई। दरअसल, एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने गत 16 जून को एएसपी ब्रिजेश सिंह के नेतृत्व में बागपत में छापेमारी कर खनन की रॉयल्टी में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज और आईएसटीपी का इस्तेमाल कर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाने वाले गैंग के सदस्य निवाड़ा गांव निवासी नईम, तालिब, फिरोज और मेरठ के जानी क्षेत्र के सिवालखास निवासी आरिफ को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से फर्ज...