फर्जी रेलवे कार्ड दिखाकर यात्रा करने वाला फर्जी टीटीई गिरफ्तार
मैनपुरी, जुलाई 10 -- मैनपुरी। समर स्पेशल बड़ोदरा, मैनपुरी, गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर यात्रा कर रहे शातिर को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तीन रेलवे के फर्जी कार्ड मिले। जिन्हें दिखाकर वह टीटीई बनकर ट्रेन में यात्रा करता था और मौका पाते ही यात्रियों के मोबाइल तथा अन्य सामान चोरी करके भाग निकलता था। मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेजा गया है। बड़ोदरा से चलकर वाया मैनपुरी, फर्रुखाबाद गोरखपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में फर्जी टीटीई यात्रा कर रहा है। इसकी जानकारी मैनपुरी जीआरपी पुलिस को मिली तो जीआरपी थाने के उप निरीक्षक बृजपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ फर्जी टीसी की तलाश शुरू कर दी। उसे मैनपुरी फर्रुखाबाद रेलवे लाइन पर बड़ोदरा एक्सप्रेस ट्रेन से नीव करोली रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी तलाशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.