फरीदाबाद, मई 9 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। साइबर ठगों द्वारा लोगों को झांसा देकर ठगी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सेक्टर-3 बल्लभगढ़ का है, जहां एक युवक से फर्जी रिश्तेदार बनकर नौ हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित हरिओम निवासी गांव नया बांस, जिला बुलंदशहर हाल किरायेदार सेक्टर-3 बल्लभगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। 27 फरवरी 2025 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उसका फौजी जीजा बताते हुए कहा कि वह उसके खाते में पैसे भेज रहा है, लेकिन किसी कारणवश उसकी गाड़ी की किस्त का भुगतान नहीं हो पा रहा है। उसने एक स्कैनर भेजकर उस पर पैसे डालने को कहा।हरिओम ने बताया कि उसे थोड़ी देर बाद पैसे आने का एक टेक्स्ट मैसेज भी मिला...