औरैया, जून 1 -- औरैया, संवाददाता। आइजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और फर्जी रिपोर्ट लगाने के मामले में जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत में गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने और गवाह के फर्जी हस्ताक्षर कर शिकायत का निस्तारण करने के आरोप में संबंधित लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। साथ ही कब्जाधारकों के खिलाफ राजस्व संहिता के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उप जिलाधिकारी बिधूना निखिल राजपूत ने बताया कि तहसील बिधूना क्षेत्र के ग्राम प्रवाह भगत निवासी अनिल सविता पुत्र रामसनेही सविता ने आइजीआरएस पोर्टल पर गाटा संख्या 110 की सरकारी ऊसर भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि मामले की जांच में संबंधित लेखपाल ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। इतना ही न...