नैनीताल, अप्रैल 7 -- नवीन पालीवाल, नैनीताल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नैनीताल प्रशांत जोशी की अदालत ने फर्जी रजिस्ट्री बैनामा प्रकरण में अभियुक्त प्रकाश भट्ट एवं ललित भट्ट की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। दोनों आरोपी कचहरी क्वार्टर तल्लीताल, नैनीताल निवासी बताए गए हैं।अभियोजन के अनुसार, ग्राम बसगांव, पट्टी देवदारू की भूमि सुरक्षा समिति के सदस्यों ने 6 जुलाई 2025 को थाना भवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ग्रामसभा बसगांव के खाता संख्या 28 व 54 में दर्ज भूमि, जो जयकिशन जोशी व मुरलीधर जोशी के नाम भूमिधर के रूप में दर्ज है, को सह-अभियुक्तों द्वारा साजिश के तहत फर्जी तरीके से बेच दिया गया। बताया गया कि 16 अगस्त 2024 को सह-अभियुक्तों ने वास्तविक भूमिधरों के स्थान पर फर्जी व्यक्तियों को खड़ा कर 13 नाली 7 मुट्ठी भूमि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.