बांदा, मार्च 20 -- बांदा। संवाददाता थाना मटौंध पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर फर्जी जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि खुटला निवासी देबिया पुत्र चैतुवा ने 12 फरवरी को अपने 34 बीघा जमीन की कुछ लोगों द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया था । इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच टीमें गठित की गई थीं। मामले में शामिल अनिल कुमार पुत्र रामकेश निवासी पिपरगवां थाना तिंदवारी को खड्डी तिराहा से गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...