मोतिहारी, जून 3 -- मोतिहारी।अधिकारी का फर्जी आदेश टाइप कराकर हस्ताक्षर, मुहर लगा आदेश निकाल कर दाखिल खारिज करानेवाले गिरोह के पास से पुलिस ने कई सामान बरामद किया है। गिरोह के पास से दो लैपटॉप, क्यूआर कोड स्कैनर, डीवीडीआर कैसेट 2, 4 प्रिंटर, 1 बॉयोमेट्रिक मशीन, 2 मोबाइल, 1 रिसिवर टेलिफोन, यूएसबी पोर्ट, साई कम्यूनिकेशन का एक सिल मोहर, दिनेश्वर प्रसाद के नाम का एक सिल मोहर बरामद किया गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी सदर अंचल के द्वारा एक आवेदन मिला था। इसमें साई कम्यूनिकेशन के प्रोपराईटर दिनेश्वर प्रसाद व अनिकेत कुमार द्वारा डीसीएलआर मोतिहारी का फर्जी आदेश टाइप कराकर हस्ताक्षर, मुहर लगाकर आदेश निकालकर अंचल कार्यालय सदर में दिखाकर दाखिल खारिज वाले पोर्टल पर अपल...