लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ। फर्जी मोटर ड्राइविंग स्कूल के नाम पर अनफिट कार से कार चलाना सिखाने के मामले में कार मालिक और चालक के खिलाफ एआरटीओ प्रवर्तन की ओर से बक्शी का तालाब थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव ने रविवार की शाम को बीकेटी क्षेत्र में जांच के दौरान कार संख्या यूपी -32-एए-0369 को पकड़ा। एआरटीओ ने दी तहरीर में बताया कि सिद्धी विनायक मोटर ड्राइविंग स्कूल के नाम पर चालक अनिल दो लोगों को वाहन चलाना सिखा रहा था। जांच के पता चला कि कार का फिटनेस, बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र मार्च 2023 में ही खत्म हो चुका है। वाहन भी प्राइवेट में दर्ज है। वर्तमान में संचालन के लिए उपयुक्त नहीं है। इससे वाहन सिखाने के लिए चालक सीखने वालों की जान जोखिम में डाल रहा है। वाहन आदर्श कुमार, निवासी मुनेश्वर पुरम, आलमन...