फर्जी मोटर ट्रेनिंग सेंटर की कार समेत पांच वाहन सीज
बाराबंकी, मई 17 -- बाराबंकी। ड्रिंक एंड ड्राइव, मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न व हूटर की चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी राम यतन यादव ने सफेदाबाद में एक कार को पकड़ा। लखनऊ चिनहट स्थित अमन मोटर ट्रेनिंग स्कूल की इस कार से एक युवक को सिखाया जा रहा था। टीएसआई के मांगने पर कार संचालक स्कूल का लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज कुछ भी नहीं दिखा सका। कार का प्रदूषण प्रमाण पत्र भी समाप्त हो चुका था। इस कार को कोतवाली नगर लाकर सीज कर दिया गया और कोतवाली पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया है। लखनऊ से आकर यहां कई फर्जी संचालक लोगों को कार चलाना सिखाकर अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। यह भी पढ़ें- प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों के काटे चालान अमन मोटर ट्रेनिंग स्कूल की कार को पहले भी कई बार यातायात पुलिस पकड़कर सीज कर चुकी है। शनिवार को लखनऊ बीबीडी के कलागांव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.